MI vs DC Final: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 का आज फाइनल मुकाबला है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच फाइनल मुकाबले से पहले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस मैच के लिए अपनी Fantasy XI चुनी है।
गौतम गंभीर ने अपनी टीम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को कप्तान बनाया और एनरिच नॉर्टजे की जगह रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी है। गौतम गंभीर के टीम सिलेक्शन के बाद वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार मीम शेयर करते हुए लिखा, 'दिल्ली का खेल खत्म अब'
Delhi Khel Khatham... pic.twitter.com/lU6Z3SC9Hq
— :) (@Sai_8096) November 9, 2020
एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्लीज स्टोइनिस को छोड़ दो दिल्ली कैपिटल्स को उसकी जरूरत है।' एक ने लिखा, 'मैं तो कल स्टोइनिश को छोड़ने की सोच रहा था अब पक्का छोड़ दूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब यहां से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भगवान भी नहीं बचा सकता है।'
No no. #DC need Stoinis. Pls leave him.
— SS Nujan - Sivanujan Selvarathinam (@Nujan05) November 9, 2020