पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर (Gautam gambhir) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। गौतम गंभीर आए दिन कोई न कोई ट्वीट या पोस्ट शेयर करके चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच गंभीर ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है। हालांकि अपने इस ट्वीट के बाद वह ट्रोल हो रहे हैं।
गौतम गंभीर ने ट्वीट कर दिल्ली के CM पर तंज कसते हुए लिखा, 'किसान तो सिर्फ बहाना है, पंजाब की सियासत में आना है। खुद ही घर में बंद होकर हाउस अरेस्ट चिल्लाना, ये सिर्फ अरविन्द केजरीवाल कर सकते हैं।' गौतम गंभीर के इस ट्वीट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप घर में बैठकर जलेबी खाएं गंभीर जी।'
आप घर में बैठ कर के जलेबी khaiya गंभीर जी।
— Ashu (@_ashutosh_k) December 8, 2020
सौरव जैन नाम के एक यूजर ने लिखा, 'मालदीव में आपकी छुट्टियां कैसे चल रही हैं।' एक ने लिखा, 'लूडो खेलना तो सिर्फ बहाना है। जन-प्रतिनिधि की जिम्मेदारियों से मुंह चुराना है। कोरोना आपदा के समय दिल्ली के जनता की मदद करने के बजाय घर में छिपने का काम सिर्फ गौतम गंभीर कर सकते हैं।'
Maldives mein chuttiya kaisi chal rahi hai jalkukde @GautamGambhir ? pic.twitter.com/xpbgRoMLj7
— Saurav Jain (@souravjain540) December 8, 2020
लूडो खेलना तो सिर्फ बहाना है
— shamshad alam (@ShamshadAlamAAP) December 8, 2020
जन-प्रतिनिधि की जिम्मेदारियों से मुंह चुराना है
कोरोना आपदा के समय
दिल्ली के जनता की मदद करने के बजाय
घर में छिपने का काम सिर्फ @GautamGambhir कर सकते हैं pic.twitter.com/fweSY7nAoK