Glenn Maxwell Record: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 (ETPL 2026) का फाइनल रविवार, 20 सितंबर को डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला Edinburgh Castle Rockers और Belfast Wolves के बीच होगा, जिसमें बेलफास्ट वुल्व्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। वो ऐसा कारनामा करने की दहलीज पर हैं, जो कि कोई भी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर अब तक नहीं कर पाया है।
ग्लेन मैक्सवेल के पास इतिहास रचने का मौका: 37 वर्षीय मैक्सवेल एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ और टी20 के नामी खिलाड़ी हैं। वो 529 टी20 मैचों में 11,366 रन और 214 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। गौरतलब है कि इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 944 चौके और 594 छक्के मारे हैं।
यहां से मैक्सवेल ETPL के फाइनल में आज अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर अपनी पारी में 6 छक्के लगाते हैं, तो वो टी20 में अपने 600 छक्के पूरे कर लेंगे और इस आंकड़ें तक पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन जाएंगे। बताते चलें कि दुनिया के भी सिर्फ सात खिलाड़ी ही टी20 में 600 या उससे ज्यादा छक्के लगा पाए हैं।