Glenn Maxwell महारिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर, ऑस्ट्रेलिया का कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया है ऐसा (Image Source: AFP)
Australia vs Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के पास सोमवार (16 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के
मैक्सवेल ने अभी तक 128 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 117 पारियों में 149 छक्के जड़े हैं इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं।