आईपीएल 2025 के बीच में पंजाब किंग्स को एक तगड़ा झटका लगा है। चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद उनके स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अभ्यास सत्र के दौरान मैक्सवेल को उंगली में चोट लग गई थी जिसके बाद पता चला कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है जिसके कारण वो आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं।
पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी सीएसके के खिलाफ टॉस के समय उनकी चोट के बारे में जानकारी दी थी लेकिन अब पंजाब किंग्स ने आधिकारिक रूप से उनके टूर्नामेंट से बाहर होने के बारे में अपडेट दे दिया है। पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ग्लेन मैक्सवेल के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, "ग्लेन मैक्सवेल उंगली की चोट के कारण शेष आईपीएल सत्र से बाहर हो गए हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
Glenn Maxwell has been ruled out of the remainder of the season due to a finger injury. We wish him a speedy recovery. pic.twitter.com/2pHCxuAOoK
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 1, 2025
हालांकि, अय्यर ने टॉस के समय ही मैक्सवेल के बाहर होने की खबर दे दी थी। अय्यर ने उस समय कहा, "हम अपनी प्रक्रिया पर फोकस कर रहे हैं। हमारी तैयारियां पूरी हैं। लड़के इस मैच को लेकर उत्साहित हैं। दुर्भाग्य से मैक्सवेल की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। हमने अभी उनके रिप्लेसमेंट के बारे में फैसला नहीं किया है।"