Cricket Image for 1079 दिन के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में मारा छक्का, शॉट देखकर दंग रह गए विराट को (Image Source: Google)
1079 दिन और 171 गेंदों के बाद आखिरकार ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell Six) के बल्ले से आईपीएल में एक छक्का निकल ही गया। पिछले सीजन 106 गेंद का सामना कर के एक भी छक्का ना जड़ पाने वाले मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में अपनी 16वीं गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़ा।
क्रुणाल पाड्या द्वारा डाले गए आरसीबी की पारी के 11वें ओवर में मैक्सवेल ने 100 मीटर लंबा छक्का जड़ा। लॉन्ग ऑन की तरफ मारा गया मैक्सवेल का यह शॉट मैदान से बाहर चला गया।
Glenn Maxwell's first six in IPL in 171 balls across 19 innings - his last six was off Mitchell Johnson in Delhi on 27 April 2018, 1079 days ago.#MIvRCB #IPL2021 #RCB
— Deepu Narayanan (@deeputalks) April 9, 2021
मैक्सवेल का यह शॉट इतना शानदार था कि दूसरे छोर पर खड़े कप्तान विराट कोहली इसे देखकर दंग रह गए।