शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली गुजरात टाइटंस की टीम (Gujarat Titans) बीते मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के सामने 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह एक्सपोज़ हो गई और उन्हें 92 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इस अहम मुकाबले में GT को मिली हार के बाद एक पत्रकार ने हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) से ऐसा सवाल पूछा कि शांत स्वभाव का ये कीवी खिलाड़ी भी बेहद गुस्सा हो गए।
दरअसल, ये घटना क्वालीफायर-1 के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घटी। यहां गुजरात टाइटंस की तरफ से ग्लेन फिलिप्स पत्रकारों के सवालों के जवाब देने आए थे जिनसे एक पत्रकार ने बेहद अजीब सवाल किया। पत्रकार ने फिलिप्स से पूछा, 'क्या RCB के 254 रनों के स्कोर को देखकर गुजरात टाइटंस ने मानसिक रूप से हार मान ली थी?'
ग्लेन फिलिप्स, पत्रकार के मुंह से ऐसा सवाल सुनकर पूरी तरह हैरान रह गए जिसके बाद उन्होंने पत्रकार की अच्छी तरह क्लास लगाई और अपना जवाब दिया। वो बोले, "ये बेवकूफी भरा सवाल है। सच में ये बेवकूफी भरा ही है। पता है? कोई भी खिलाड़ी मैदान पर ये सोचकर नहीं उतरता कि हम हार मान गए हैं। एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर हम ऐसा क्यों करेंगे? ये सवाल बहुत खराब है।"