Advertisement

वाइफ साक्षी ने धोनी को दी बर्थडे की बधाई, इंस्टाग्राम पर लिखा प्यार भरा मैसेज

नई दिल्ली, 7 जुलाई| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं, लेकिन इन सभी शुभकामनाओं के बीच में धोनी के लिए

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma July 07, 2020 • 16:52 PM
MS Dhoni and Sakshi
MS Dhoni and Sakshi (IANS)
Advertisement

नई दिल्ली, 7 जुलाई| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं, लेकिन इन सभी शुभकामनाओं के बीच में धोनी के लिए एक विशेष बधाई उनकी वाइफ साक्षी की तरफ से आई है। 

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की कई फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, "तुम जिस दिन पैदा हुए थे, उस तारीख को देखते हुए एक और साल उम्रदराज हो गए। दाढ़ी थोड़ी सफेद हो गई, स्मार्ट और स्वीट हो गए। तुम वो इंसान नहीं हो जो सिर्फ शुभकामनाओं और तोहफों से मान जाए।"

Trending


उन्होंने लिखा, "केक काट के, मोमबत्ती जला के तुम्हारी जिदगी के एक और साल का जश्न मनाते हैं।"

धोनी और साक्षी की शादी चार जुलाई 2010 को हुई थी। छह फरवरी 2015 को साक्षी ने बेटी जीवा को जन्म दिया। जीवा के जन्म के मौके पर धोनी आस्ट्रेलिया में विश्व कप में टीम की कप्तानी कर रहे थे।
 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni