साईं सुदर्शन (नाबाद 84 ) और शाहरुख़ खान (58) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। गुजरात की पारी के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगा लेकिन इसी ओवर की तीसरी गेंद पर रजत पाटीदार ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने साईं सुदर्शन के होश उड़ा दिए।
ये घटना तब देखने को मिली जब आखिरी ओवर डाल रहे यश दयाल ने ओवर की तीसरी गेंद काफी धीमी गति से डाली और साईं सुदर्शन ने इस गेंद पर कवर्स के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की। उनके बल्ले और गेंद का कनेक्शन काफी अच्छे से हुआ था और ऐसा लग भी रहा था कि ये छक्का हो जाएगा लेकिन रास्ते में रजत पाटीदार आ गए।
पाटीदार ने गेंद को कैच कर लिया था लेकिन जब उन्हें लगा कि वो बाउंड्री के पार जाने वाले हैं तभी उन्होंने गेंद को अंदर फेंक दिया और इस निश्चित छक्के को 2 रन में तब्दील कर दिया। पाटीदार की ये फील्डिंग देखकर साईं सुदर्शन को भी यकीन नहीं हुआ। इस घटना के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
— Cricket Videos (@cricketvid123) April 28, 2024