आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती ने इंग्लैंड की रन चेज़ के बीच दो बड़े झटके देकर मैच का रुख पलट दिया। पहले जैकब बेथेल को बोल्ड किया और फिर कप्तान हैरी ब्रूक को अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर पवेलियन भेजा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला बुधवार (11 फरवरी) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी में गुडाकेश मोती वेस्टइंडीज के सबसे बड़े हथियार बनकर उभरे। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने तेज आर्म बॉल से जैकब बेथेल को पूरी तरह चकमा दिया, गेंद नीची रहकर सीधे स्टंप्स में जा घुसी और इंग्लैंड को 90 रन पर चौथा झटका लग गया।