IPL 2026: Kagiso Rabada ने बनाया कमाल रिकॉर्ड,मोहम्मद शमी की बराबरी कर बने पावरप्ले के गेंदबाजी किंग (Image Source: BCCI)
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने गुरुवार (21 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। रबाडा ने 3.4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।
रबाडा पावरप्ले के दौरान छठा ओवर डाले आए और उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।
एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबाडा संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में अभी तक पावरप्ले के दौरान 17 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने मोहम्मद शमी की बराबरी की, जिन्होंने 2023 के सीजन में 17 विकेट लिए थे।