भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी के लिए जाने जाते हैं बल्कि वो युवाओं के बीच एक फैशन आइकन के रूप में भी स्थापित है।
हाल ही में धोनी ने का एक हेयर स्टाइल वायरल हुआ था। धोनी के नए लुक को देखकर क्रिकेट फैंस हैरान हो गए थे और उन्होंने ट्विटर पर अलग-अलग अंदाज में धोनी की सराहना की। धोनी के इस नए अवतार के पीछे जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम का हाथ है।
जिन लोगों ने धोनी के नए हेयरस्टाइल को लेकर कमेंट किया है उसमें बॉलीवुड के एक्टर गुलशन ग्रोवर भी मौजूद थे। गौरतलब है कि फिल्मी पर्दे पर विलेन का किरदार निभाने वाले और बैडमैन के नाम से मशहूर ग्रोवर असल जिंदगी में काफी मजाकिया है। धोनी के नए हेयरस्टाइल पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा है कि धोनी ऐसे हेयरस्टाइल रखना छोड़ दे वरना उनकी नौकरी को खतरा होगा।