WATCH हनुमा विहारी ने खतरनाक गेंद पर इस तरह से मार्कस हैरिस को किया आउट, विराट भी चौंक गए Images (Twitter)
14 दिसंबर। लंच के बाद पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज कमाल दिखाने लगे हैं। सबसे पहले जसप्रीत बुमराह ने फिंच को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी। देखें पूरा स्कोरकार्ड
इसके बाद उमेश यादव ने अपनी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका दिया। वहीं अब हनुमा विहारी ने मार्कस हैरिस को स्लिप में रहाणे के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजकर भारत को तीसरी सफलता दिला दी है।
आपको बता दें कि हनुमा विहारी ने अपनी बेहद ही खतरनाक गेंद पर मार्कस हैरिस को कैच आउट कराया। जिस गेंद पर मार्कस हैरिस स्लिप में कैच थमा बैठे वो गेंद काफी उछाल वाली रही जिसे मार्कस हैरिस संभाल नहीं पाए और अनमने ढंग से स्लिप में कैच दे बैठे।