MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के बीच भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। धोनी के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको रोहित शर्मा के उस इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने धोनी के बर्थडे का जिक्र आने पर मजेदार रिएक्शन दिया था।
रोहित शर्मा अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्सर रोहित को उनके चिर-परिचित अंदाज में देखा जा चुका है। यह वाक्या थोड़ा पुराना है लेकिन काफी मजेदार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा से पूछा गया था, 'कल धोनी का बर्थडे है उसके बारे में कुछ बोलिए?'
इस सवाल को सुनकर रोहित शर्मा बड़े ही मजेदार अंदाज में कहते हैं, 'बर्थडे है मनाएंगे और क्या। क्या बोलूं यार अब क्या बोला जाता है बर्थडे पर हैप्पी बर्थडे। कल ट्रेवल डे है हमारा उस हिसाब से अब शायद बस में केक कटिंग होगा।' रोहित शर्मा जिस अंदाज में बोल रहे होते हैं उसे सुनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट जाती है।