नई दिल्ली, 7 जुलाई| क्रिकेट जगत भारत के दो बार के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके बर्थडे पर ढेरों बधाइयां दे रहा है। धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं। भारत के महान कप्तानों में गिने जाने वाले धोनी को विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर भी कहा जाता है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप भी अपनी झोली में डाला वो भी 28 साल बाद।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बर्थडे मुबारक हो माही भाई। हमेशा आपके स्वास्थ और खुश रहने की कामना करता हूं। भगवान आप पर अपना आर्शिवाद बनाए रखे।"
भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी और धोनी की एक एनर्जी ड्रिंक पीते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "मिस्टर कूल के साथ ठंडे होते हुए। बर्थडे मुबारक को महेंद्र सिंह धोनी।"