Harbhajan Singh (BCCI)
19 सितंबर से शुरू होने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार (21 अगस्त) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना होगी।
क्रिकइनफो की खबर के अनुसार 40 वर्षीय स्पिनर हरभजन सिंह शुक्रवार को चेन्नई की टीम के साथ यूएई नहीं जाएंगे। हरभजन की मां की तबीतय खराब है, इसलिए उन्होंने अभी भारत में ही रूकने की इजाजत मांगी थी। वह अब एक हफ्ते या 10 दिन के बाद यूएई में टीम के साथ जुड़ेंगे।
हरभजन सीएसके द्वारा चेन्नई में आयोजित किए गए 5 दिन के ट्रेनिंग कैंप में भी शामिल नहीं हुए। उनके अलावा रविंद्र जडेजा भी निजी कारणों के चलते चेन्नई नहीं गए थे। हालांकि वह शुक्रवार को यूएई जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।