टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साक्षी आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करते हुए चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच साक्षी ने बेहद खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की है।
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर दो बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में धोनी की पत्नी बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। तस्वीरों में साक्षी धोनी लाल रंग का ऑफशोल्डर टॉप और स्कर्ट पहने हुए दिख रही हैं। साक्षी की तस्वीर पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कमेंट किया है।
हाार्दिक पांड्या ने साक्षी के पोस्ट पर दिल वाली इमोजी कमेंट की है। फिलहाल सोशल मीडिया पर साक्षी की तस्वीर वायरल हो चुकी है। अब तक इंस्टाग्राम पर साक्षी की तस्वीर को 4 लाख के करीब लोगों ने लाइक किया है वहीं 2000 से ज्यादा कमेंट इन तस्वीरों पर आ चुके हैं।
