टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह ढह गई और हार्दिक पांड्या भी टीम की नैय्या डूबने से ना बचा सके। हार्दिक बल्ले से तो सुर्खियां बटोरने में असफल रहे लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के चलते जरूर लाइमलाइट में आ गए।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पांड्या के आउट होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ताली बजाती हुई दिख रही हैं। ये घटना भारत की पारी के 15वें ओवर में हुई जब पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे थे, तब उन्होंने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वो बाउंड्री पर ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट हो गए।
पांड्या के आउट होने के बाद कैमरामैन का ध्यान स्टैंड की ओर गया, जहां हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा मौजूद थीं और वो पांड्या के विकेट पर ताली बजाती नजर आईं। उनके इस रिएक्शन से फैंस काफी हैरान दिखे और वो सोशल मीडिया पर मीम्स बनाने लगे। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
Hardik got out and Mahieka was literally clapping at his wicket
— CricketSanctum (@SanctumCricket) February 22, 2026
pic.twitter.com/JDqVWWyuxw