Mahieka Sharma Shielding Agastya: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और इस बीच मैदान के बाहर से एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके बेटे अगस्त्य को पैपराजी से बचाती नजर आईं। इस दौरान उनका केयरिंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार (29 मार्च) को मुंबई इंडियंस की जीत के बाद एक ऐसा पल सामने आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। यह मामला मैदान के बाहर का है, जहां हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके 5 साल के बेटे अगस्त्य के साथ नजर आईं।
वानखेड़े स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त माहिका शर्मा पैपराजी से घिर गईं। इस दौरान कैमरों की फ्लैश और भीड़ से छोटा अगस्त्य थोड़ा असहज नजर आया। ऐसे में माहिका ने तुरंत बेटे को अपनी सुरक्षा में ले लिया और मीडिया से थोड़ा दूरी बनाने की अपील की। माहिका ने शांत लेकिन सख्त अंदाज में कहा, “सर, अगस्त्य के साथ हूं, थोड़ा साइड दीजिए,” जिससे साफ दिखा कि हार्दिक पांड्या के बेटे की सुरक्षा और आराम को सबसे ऊपर रख रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और बहुत से फैंस ने माहिका के इस केयरिंग और जिम्मेदार रवैये की तारीफ की है।