Advertisement

Rohit Sharma के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल है एक गेंदबाज़

फैंस के मन में ये सवाल है कि रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा? आज इसका ही जवाब हम आपको देने वाले हैं।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat November 29, 2023 • 14:06 PM
Rohit Sharma के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल है एक गेंदबाज़
Rohit Sharma के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल है एक गेंदबाज़ (Rohit Sharma)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी करते हैं। हिटमैन की अगुवाई में अब तक एमआई की टीम पांच बार चैंपियन का टाइटल जीत चुकी है। लेकिन फैंस के मन में ये सवाल है कि रोहित के बाद आखिर मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा? तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। हम आपको बताएंगे एमआई के उन तीन खिलाड़ियों के बार में जो रोहित के बाद कप्तान बन सकते हैं।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

Trending


मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले एक बार फिर अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में जोड़ लिया है। पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की अगुवाई करते हुए उन्हें एक बार चैंपियन और एक बार फाइनल में ले जा चुके हैं। ये हरफनमौला खिलाड़ी इंडियन टीम को भी लीड कर चुका है ऐसे में हार्दिक एमआई के लिए भी रोहित शर्मा के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। आगामी सीजन में ये भी हो सकता है कि वो उन्हें टीम का उपकप्तान भी बना दिया जाए।


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement