भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने हेयरस्टाइल को चेंज़ करते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।पांड्या ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नए हेयरस्टाइल के साथ सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। मुंबई में यूएसए (यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका) के खिलाफ भारत के टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच से 24 घंटे पहले पांड्या का ये लुक सामने आया है।
पांड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक ब्लॉन्ड 'फेड' हेयरस्टाइल अपनाया है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ ये ट्रांसफॉर्मेशन शेयर किया। 32 साल के पांड्या अपने एक्सपेरिमेंटल स्टाइल के लिए जाने जाते हैं और पहले भी वो अलग-अलग हेयरस्टाइल के साथ ऐसे ही बाल रख चुके हैं। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि पांड्या के लिए ये नया हेयरस्टाइल कितना लक लेकर आता है।
Hardik Pandya's hairstyle for T20 World Cup pic.twitter.com/jknCvqjyZl
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 6, 2026
वहीं, भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन की विस्फोटक फिफ्टी इस पारी की सबसे बड़ी झलक रही। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम लगातार अंतराल में विकेट गंवाने के चलते लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।