इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जिसने पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता, उनके लिए साल 2026 का सीजन (IPL 2026) किसी बुरे सपने की तरह रहा। आलम ये था कि वो पूरे सीजन में अपने 14 मैच खेलकर सिर्फ 4 ही जीत पाए और सिर्फ 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर नवें पायदान पर रहे। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब MI के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर गाज गिरने वाली है और वो अपनी कैप्टेंसी खो सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। ताजा रिपोर्ट्स की माने तो IPL19 सीजन के दौरान ऐसे कई संकेत मिल चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक को कैप्टन बनाए रखने के लिए उत्सुक नहीं है और अब वो नए कैप्टन के ऑप्शन को तलाशेंगे। वो किसी नए या पुराने खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी दे सकते हैं।
रिपोटर्स के अनुसार MI के एक पुराने खिलाड़ी ने कहा, "आने वाले दिनों में गंभीरता से सोच-विचार किया जाएगा और चर्चा होगी। हर ऑप्शन पर सोचा जाएगा। कई सावलों पर ध्यान देने की जरूरत है। आगे चलकर, क्या हार्दिक कप्तान बन सकते हैं? क्या वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहेंगे?"