IPL 2025 का आगाज शनिवार, 22 मार्च से होने वाला है जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना पहला मुकाबला रविवार, 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ CSK के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले से पहले MI के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अचानक से मुंबई इंडियंस का कप्तान बदल चुका है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। बुधवार, 19 मार्च को मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या और हेड कोच महिला जयवर्धने ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। हार्दिक ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और वो आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में भी कप्तानी करेंगे।'
Hardik Pandya on our captain for #CSKvMI:
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 19, 2025
"Suryakumar Yadav leads India as well. He will lead Mumbai Indians in the first match of TATA IPL 2025"
हार्दिक पर लगा बैन, नहीं खेल पाएंगे मुंबई इंडियंस का पहला मैच