पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ हारिस रऊफ (Haris Rauf) के लिए विश्व कप 2023 (World Cup 2023) किसी बुरे सपने की तरह रहा है। आईसीसी के इस मेगा इवेंट में हारिस की अब तक खूब पिटाई हुई है। आलम ये है कि अब पाकिस्तान का ये सबसे तेज गेंदबाज़ एक शर्मनाम रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। ये रिकॉर्ड है एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने का रिकॉर्ड।
जी हां, हारिस रऊफ विश्व कप के इतिहास में अब ऐसे गेंदबाज़ बन चुके हैं, जिसने एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं। हारिस अब तक वर्ल्ड कप 2023 के 8 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उनकी गेंदबाज़ी पर कुल मिलाकर 16 छक्के लगे हैं। इतना ही नहीं, वह पाकिस्तान के ऐसे पहले गेंदबाज़ भी बन चुके हैं जिसने एक वर्ल्ड कप एडिशन में दो बार अपने स्पेल में 80 से ज्यादा रन खर्चे।
Haris Rauf! #WorldCup2023 #CWC23 #NZvPAK #Pakistan pic.twitter.com/JZzEzO7vZf
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 4, 2023
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों ने हारिस के 10 ओवर से पूरे 85 रन लूटे है जिसके साथ ही वह पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में सबसे महंगा स्पेल करने वाले खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन यहां उन्हें किस्मत से थोड़ा साथ मिला और इसी मैच में शाहीन के 10 ओवर में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने 90 रन जड़ दिये, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में हारिस का ये शर्मनाक रिकॉर्ड शाहीन के नाम जुड़ गया।
New Zealand Smacked Shaheen Afridi and Haris Rauf All Around The Park!#WorldCup2023 #CWC23 #NZvPAK #Pakistan #NewZealand pic.twitter.com/lf7WaOSwAp
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 4, 2023