Harmanpreet Kaur ने T20I में पूरा किया अनोखा दोहरा शतक, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनी (Image Source: X.Com (Twitter))
India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur 200 T20I) ने रविवार (21 जून) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस के साथ ही इतिहास रच दिया।
टी-20 इंटरनेशनल में 200 मैच
हरमनप्रीत कौर के टी-20 इंटरनेशनल करियर का यह 200वां मैच है। वह दुनिया की पहली क्रिकेटर (महिला/पुरुष) बन गई हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 200 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। महिला क्रिकेट में उनके बाद न्यूजीलैंड के सुजी बेट्स ने 184 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।