Harmanpreet Kaur ने 73 रन की तूफानी पारी से बनाए महारिकॉर्ड्स,WPL में ऐसा करने वाली दूसरी क्रिकेटर ब (Image Source: X.Com (Twitter))
Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women: मुंबई इंडियंस की कप्तान औऱ ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL 2026 के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के लिए हरमनप्रीत ने 165.12 की स्ट्राईक रेट से 43 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके औऱ 2 छक्के जड़े। इस विजयी पारी के दौरान उन्होंने टूर्नामेंट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह WPL के इतिहास की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं, जो 1000 रन के आंकड़े तक पहुंची हैं।
हरमनप्रीत के अब 29 पारियों में 1016 रन हो गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा मुंबई की उनकी साथी खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट ने ही किया था, जिनके नाम 31 पारी में 1101 रन दर्ज हैं।