Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) ने बीते सोमवार, 13 जुलाई को लॉर्ड्स टेस्ट (ENG-W vs IND-W One off Test) में इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाकर शानदार जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी के साथ कैप्टन हरमन के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर भारतीय क्रिकेट इतिहास की ऐसी चौथी खिलाड़ी बन गईं हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट जीता। उनसे पहले सिर्फ 1986 में कपिल देव, 2014 में महेंद्र सिंह धोनी, और 2021 में विराट कोहली ने ये कारनामा किया था।
बताते चलें कि हरमनप्रीत कौर बतौर कैप्टन लॉर्ड्स में महिला टेस्ट जीतने वाली भी पहली खिलाड़ी बनीं हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट, लॉर्ड्स में खेला गया पहला महिला टेस्ट था। इस मुकाबले में उन्होंने (हरमन) अपनी बैटिंग से भी प्रभावित किया और पहली इनिंग में 121 गेंद खेलकर अर्धशतक लगाते हुए 58 रन बनाए। इसके बाद वो दूसरी इनिंग में 34 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुई।