Women's Asia Cup 2026 Semi Final, IND-W vs BAN-W: महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (10 सितंबर) को भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का एक ताकतवर शॉट हईलाइट हो गया।
यह घटना भारतीय पारी के दौरान नाहिदा अख्तर की गेंद पर देखने को मिली। नाहिदा ने हरमनप्रीत को फुल टॉस गेंद डाली, जो बल्लेबाज के लिए हमला करने के लिए बिल्कुल सही हाइट पर थी। हरमनप्रीत ने इस मौके को बिल्कुल भी नहीं गंवाया। वह गेंद की तरफ आगे बढ़ीं और पूरे दम के साथ बल्ला घुमाते हुए उसे डीप मिडविकेट की दिशा में काफी ऊंचाई के साथ भेज दिया। गेंद तेजी से बाउंड्री के पार गई और भारतीय कप्तान ने शानदार छक्का जड़ दिया।
लेकिन इस मॉन्स्टर सिक्स के दौरान मैदान के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ गजब का पल देखने को मिला। जिस दिशा में हरमनप्रीत ने गेंद भेजी थी, उसी तरफ एक सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। गार्ड की नजर जैसे ही हवा में आती गेंद पर पड़ी, उसने बिना समय गंवाए खुद को नीचे झुका लिया। यह गेंद उसके बेहद करीब आकर नीचे गिरी थी।