हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की धरती पर T20I सीरीज में ये कारनामा करने वाले बने पहले इंग्लिश क (Image Source: Google)
ENG vs IND 5th T20I: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बल्ला जमकर बोला। साउथैम्पटन में खेली गई उनकी एक और शानदार पारी ने उन्हें इतिहास के पन्नों में जगह दिला दी।
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 95 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 शानदार छक्के शामिल रहे। वह अपने शतक से महज पांच रन दूर रह गए, लेकिन उनकी यह पारी इंग्लैंड के लिए बेहद खास साबित हुई।