Harry Brook ने 202 रन की तूफानी पारी से बनाया अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड,ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने (Harry Brook)
England vs Sri Lanka ODI Tri Series: इंग्लैंड के कप्तान औऱ विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook 202) ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले मे तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 116 गेंदों में 202 रन की पारी खेली, जिसमें 21 चौके औऱ 10 छ्क्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 114 गेंदों में सबसे तेज दोहरा शतक पूरा किया।
बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा औऱ इसके साथ ही ब्रूक के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ब्रूक दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिनके दोहरा शतक जड़ने के बावजूद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
वनडे में हारने वाली टीम की ओर से बनाए गए सबसे बड़े स्कोर