हैरी ब्रुक ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान एक ऐसा हैरतअंगेज़ कैच लपका जिसे देख खुद कप्तान बेन स्टोक्स भी यकीन नहीं कर पाए। स्लिप में खड़े ब्रुक ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से मदेवेरे का कैच लपका और इंग्लैंड को दिलाई बड़ी सफलता। यह मोमेंट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसके बाद जिम्बाब्वे की पारी बिखर गई।
तीसरे दिन का खेल चल रहा था, जिम्बाब्वे फॉलोऑन खेल रही थी और स्कोर था 142-4। मैदान पर सिकंदर रज़ा के साथ वेस्ले मदेवेरे डटे हुए थे और धीरे-धीरे साझेदारी भी मजबूत हो रही थी। इंग्लैंड को किसी खास मौके की तलाश थी और वो मौका लेकर आए हैरी ब्रुक।
48वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली। गेंद अचानक तेजी से उठी और मदेवेरे चौंक गए। बल्ले का किनारा लगा और गेंद स्लिप की तरफ उड़ती चली गई। ऐसा लग रहा था कि गेंद फील्डर्स के सिर के ऊपर से निकल जाएगी, लेकिन हैरी ब्रुक को कुछ और ही मंज़ूर था।