England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Report: कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) और जोस बटलर (Jos Buttler) की तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मंगलवार (15 सितंबर) को साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 119 रनों से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही औऱ डेब्यू मैच खेल रहे एन्यूरिन डोनाल्ड के रूप में 31 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा।
इसके बाद बटलर ने ब्रूक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 128 रन जोड़े। बटलर के रूप मे दूसरा विकेट गिरा, उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के जड़कर 80 रन बनाए। ब्रूक ने अंत तक एक छोर संभाले रखा औऱ 49 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 6 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।