इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर जेफ्री बॉयकॉट ने बताया है कि स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने उनसे संपर्क नहीं किया, जबकि बॉयकॉट ने टेस्ट क्रिकेट में उनके एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करने का ऑफर दिया था, जिसको ब्रूक ने ठुकरा दिया। बॉयकॉट के अनुसार, ब्रूक में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे महान बल्लेबाजों की श्रेणी में आने की काबिलियत है।
जेफ्री बॉयकॉट ने 'एन एक्स्ट्राऑर्डिनरी इनिंग्स' पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, "पिछले साल उनके चाचा मेरे पास आए और बोले, 'क्या आप उनसे बात करेंगे?' उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं उनके बारे में क्या सोचता हूं। मैंने उन्हें बिल्कुल यही बताया। उन्होंने कहा, 'सच में?' मैंने कहा, 'हां।' मैंने कहा कि इतनी काबिलियत बहुत कम खिलाड़ियों में होती है, यह खास है।"
बॉयकॉट ने आगे कहा, "उन्होंने कहा, 'क्या आप उनसे बात करेंगे?' मैंने कहा, 'मेरा उनके पास जाना ठीक नहीं होगा। मैंने कहा कि हो सकता है वह मुझसे कहे कि आप जानते हैं, 'चले जाओ'। हालांकि, अगर वह मुझसे पूछते, तो मैं जरूर मदद करता। मैं क्यों नहीं करता? मैंने उन्हें अपना नंबर दिया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।'