VIDEO: Harry Brook को भारी पड़ा उनका अतरंगी शॉट, स्कूप खेलने के चक्कर में गिफ्ट कर बैठे अपना विकेट (Image Source: X)
England vs India 2nd ODI: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) को एक अतरंगी शॉट खेलने का फैसला उन पर ही भारी पड़ गया। युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने शानदार गेंद डालकर ब्रूक को अपनी चाल में फंसाया और भारत को बड़ी सफलता दिलाई।
इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का अहम विकेट अपने नाम किया।
ब्रूक शुरुआत से ही सकारात्मक इरादे के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलने की तैयारी में हैं। लेकिन उनकी एक जोखिम भरी कोशिश ने उनकी पारी का अंत कर दिया।