VIDEO: अर्शदीप सिंह की बाहर जाती गेंद में फंसे हैरी टेक्टर, संजू सैमसन ने विकेट के पीछे लपका क्लीन क (Image Source: X)
भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से आयरलैंड को बड़ा झटका दिया। अर्शदीप की बाहर निकलती गेंद पर आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी टेक्टर गलती कर बैठे और विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन ने कोई गलती नहीं करते हुए शानदार कैच लपक लिया।
आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम को शुरुआती ओवरों में ही झटके लगने शुरू हो गए।
आयरलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैरी टेक्टर से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उनकी पारी खाता खुलने से पहले ही खत्म कर दी।