मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने श्रीलंका खिलाफ होने वाली वनडे औऱ टी-20 सीरीज के लिए अपनी पंसद की भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने क्रिकबज से बातचीत में अपनी टीम का ऐलान किया। भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। इंग्लैंड दौरे का हिस्सा होने के चलते विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे कई स्टार खिलाड़ी श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं होंगे।
हर्षा का मानना है कि भले ही इस दौरे पर स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे, लेकिन फिर भी भारत के पास ऐसी टीम है जो श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर ही मात दे सकती है।
हर्षा भोगले ने वनडे में शिखऱ धवन और पृथ्वी शॉ को बतौर ओपनिंग जोड़ी रखा है। दोनों ने आईपीएल नें दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और मनीष पांडे को जगह दी है। बतौर ऑलराउंडर दोनों भाइयों हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का चुना है। आईपीएल 2021 के पहले हाफ में दोनों की प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।