Harshit Rana News: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AFG ODI Series) खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला आज शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा अपडेट्स के अनुसार BCCI ने एक घातक तेज गेंदबाज़ को तीसरे वनडे से पहले स्क्वाड में जोड़ने का मन बना लिया है।
दरअसल, TOI की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय चयनकर्ता दिल्ली के तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम में वापस लाना चाहते हैं। वो हर्षित को इंटरनेशनल क्रिकेट के माहौल में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस वज़ह से उन्होंने अचानक से ये फैसला लिया।
BCCI से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "टीम मैनेजमेंट ने हर्षित को सीरीज में पहले ही टीम से जुड़ने का मौका दिया था, लेकिन यह फैसला लिया गया कि उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में और अभ्यास की जरूरत है। वह हर दिन 9 से 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और अपनी तीव्रता (इंटेंसिटी) बनाए रखने में सफल रहे हैं। वह अपनी बल्लेबाजी पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं। सबसे अधिक संभावना है कि 17 जून को CoE उन्हें आधिकारिक रूप से फिट घोषित कर देगा, जिसके बाद वह तुरंत चेन्नई के लिए रवाना हो जाएंगे।"