Hayley Mathews ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं (Hayley Mathews)
Zimbabwe Women vs West Indies Women, 1st ODI: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज (Hayley Mathews) ने गुरुवार (24 सितंबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
मैथ्यूज ने 156 गेंदों में 182 रन की पारी खेली, जिसमें 26 चौके और 2 छक्के जड़े। वह दोहरा शतक जड़ने से चूक गए, लेकिन महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैथ्यूज पहली महिला क्रिकेटर बन गई है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में दो बार 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है।
मैथ्यूज ने इससे पहले जुलाई 2026 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 159 रन की पारी खेली थी।