WPL 2026: Hayley Matthews इतिहास रचने से 40 रन दूर,T20 में वेस्टइंडीज की कोई क्रिकेटर नहीं बना सकी य (Image Source: AFP)
Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women: मुंबई इंडियंस के लिए खेल रही वेस्टइंडीज महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) के पास गुरुवार (15 जनवरी) को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले WPL 2026 के मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा।
मैथ्यूज अगर इस मैच में 40 रन बना लेती हैं तो वह महिला टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगी। उन्होंने अभी तक खेले गए 306 मैच की 302 पारियों में 6960 रन बनाए हैं।
टी-20 क्रिकेट इतिहास में वेस्टइंडीज को कोई महिला क्रिकेटर 7000 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंची है। सुजी बेट्स,सोफी डिवाइन,बेथ मूनी. एलिस पैरी, मेग लैनिंग, डेनियल व्याट,नैट साइवर-ब्रंट,स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, एलिसा हीली ही इस फॉर्मेट में 7000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।