Heinrich Klaasen Record: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) बीते बुधवार, 27 मई को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में अपने बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 10 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद हेनरिक क्लासेन के नाम दो गज़ब रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि साल 2026 का IPL, 34 वर्षीय हेनरिक क्लासेन के लिए धमाकेदार रहा और उन्होंने SRH के लिए सीजन में 15 मैचों में 48 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 624 रन बनाए। इसी के साथ अब वो आईपीएल के 19 साल के इतिहास के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने नॉन-ओपनर होते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर एबी डी विलियर्स हैं, जिन्होंने साल 2016 के IPL में 687 रन बनाए थे।
आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज (नॉन-ओपनर्स)
- 687 - एबी डी विलियर्स (2016)
- 624 - हेनरिक क्लासेन (2026)*
- 622 - केन विलियमसन (2018)
- 552 - ग्लेन मैक्सवेल (2014)
- 538 - जोस बटलर (2025)