Heinrich Klaasen 107 Meter Six: राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल(IPL) 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस(MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद(SRH) ने हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर की साझेदारी के दम पर 143 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी से मुंबई ने लक्ष्य 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
इस मैच में हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया जिसके चलते सनराइजर्स की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। क्लासेन ने अपनी पारी के दौरान 44 गेंदों में 71 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले और इनमें से एक छ्क्का तो इस आईपीएल सीजन का सबसे लंबा छक्का भी बन गया।
क्लासेन के बल्ले से ये छक्का विग्नेश पुथुर के खिलाफ देखने को मिला। 10वें ओवर की पहली गेंद पर क्लासेन के बल्ले से निकला ये छक्का 107 मीटर दूर तक गया। पुथुर अपने पहले ही ओवर में गेंदबाजी के लिए आए थे और क्लासेन ने पुथुर पर पहली बॉल से ही अटैक शुरू कर दिया। इस ओवर में चौके-छक्कों की बारिश के दौरान उनका 107 मीटर लंबा छक्का देखने को मिला जिसका वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है।
The Klaasen counter-attack begins!
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 23, 2025
That’s a massive six! Is this the spark SRH needed?
Watch the LIVE action https://t.co/sDBWQG63Cl #IPLonJioStar #SRHvMI | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/wAvwypCYn6