Henry Nicholls Record: न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के पहले दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और 221 गेंदों पर 14 चौके लगाकर नाबाद 113 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के साथ हेनरी निकोल्स ने एक शादनार रिकॉर्ड बनाकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया है।
वेलिंगटन के किंग बने हेनरी निकोल्स: वेलिंगटन का बेसिव रिजर्व स्टेडियम 35 वर्षीय हेनरी निकोल्स को हमेशा से ही काफी रास आया है। उनके आंकड़ें खुद इसकी गवाही देते हैं। वेलिंगटन के मैदान पर निकोल्स अब तक 15 टेस्ट पारी में 5 शतक लगा चुके हैं। ध्यान दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन क्रो और केन विलियमसन ने भी वेलिंगटन में 5 टेस्ट शतक लगाए हैं, लेकिन इन दोनों ने ही निकोल्स से ज्यादा पारी खेली है।
एलीट लिस्ट में शामिल: हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड के लिए एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़ों में शामिल हो गए हैं। वो वेलिंगटन में भारत के खिलाफ शतक ठोकने के बाद सीधा तीसरी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अब उनसे ऊपर सिर्फ और सिर्फ केन विलियमसन और रॉस टेलर हैं। केन ने सेडन पार्क के हेमिल्टन स्टेडियम में 7 टेस्ट शतक लगाए हैं। वहीं रॉस टेलर ने भी इसी मैदान पर 6 शतक लगाने का कारनामा किया है।