IND vs NZ फाइनल में दिखा हाई वोल्टेज मोमेंट, अर्शदीप और डेरिल मिचेल के बीच हुई तीखी बहस; VIDEO वायरल (Image Source: X)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर थोड़ी गर्मा-गर्मी भी देखने को मिली। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच बहस हो गई।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई। अर्शदीप सिंह ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर डेरिल मिचेल ने सीधा शॉट खेल दिया। गेंद वापस गेंदबाज की ओर आई और उसी जोश में अर्शदीप ने गेंद को तुरंत मिचेल की तरफ फेंक दिया। उन्हें लगा कि बल्लेबाज शायद क्रीज से बाहर निकल गए हैं।