146 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड-पाकिस्तान के तीसरे टेस्ट में बना गजब रिकॉर्ड! (Saim Ayub, Ben Duckett and Emilio Gay)
England vs Pakistan 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में एक गजब रिकॉर्ड बन गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के ओपनर बेन डकेट (0) और एमिलियो गे (0) दूसरी पारी में पहली ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों को मोहम्मद अब्बास ने अपना शिकार बनाया।
इससे पहले पाकिस्तान के ओपनर सईम अयूब पहली पारी और दूसरी पारी में 0 पर आउट हुए थे। यह इंग्लैंड में खेला गया अब तक का पहला ऐसा टेस्ट मैच है जिसमें ओपनर्स ने चार बार 'डक' (शून्य पर आउट) बनाया है।
इंग्लैंड की धरती पर पहला टेस्ट मैच साल 1880 में हुआ था और अब तक इंग्लैंड ने कुल 572 टेस्ट मैच की मेजबानी की है और ऐसा अब तक पहली बार हुआ है।