Women's T20 World Cup 2026 Final: एतेहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और दिन रविवार, जिसे रोमांच से भरने के लिए भिड़ेगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम, महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करने के लिए। दोनों ही टीमों के लिए मौजूदा टूर्नामेंट बेहतरीन रहा है औऱ टीमें विजयी रथ पर सवार हैं।
ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराया और रिकॉर्ड आठवी बार फाइनल में एंट्री की। वहीं मेजबान इंग्लैंड ने भी ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबले जीते औऱ सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को मात देकर पांचवीं बार फाइनल में पहुंची।
ऑस्ट्रेलिया अभी तक छह बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी है, वहीं इंग्लैंड का खिताबी खाता 17 साल से खाली है। इंग्लैंड ने अपना एकमात्र महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2009 में जीता था, जो इस टूर्नामेंट का पहला एडिशन था। चौथी बार है जब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगी, इससे पहले 2012, 2014 और 2018 में ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को हराकर ही चैंपियन बनी थी।