How can India qualify for Women’s T20 World Cup 2026 semifinal : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार (21 जून) को साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 6 विकेट की हार के बाद ग्रुप A पूरी तरह से खुला रखा है, जिसमें तीनों मुख्य दावेदार चार-चार पॉइंट पर बराबर हैं। तीन मैच के बाद भारत, साउथ अफ्रीका औऱ बांग्लादेश के 4-4 पॉइंट्स हैं, ऐसे में सेमीफाइनल के लिए जीत के अलावा नेट रनरेट का रोल भी बहुत अहम हो जाएगा। आइए जानते हैं तीनों टीमें कैसे कर सकती हैं सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई।
भारत
भारतीय टीम के 4 पॉइंट्स हैं औऱ नेट रनरेट +2.511 है। कौर एंड कंपनी को ग्रुप स्टेज में अभी दो मैच और खेलने हैं, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ़ शुरुआती शानदार जीत की वजह से भारत की स्थिति अभी भी मज़बूत बनी हुई है, क्योंकि इससे उनका नेट रन रेट काफी अच्छा हो गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ मिली हार के बावजूद, इसी अच्छे नेट रन रेट की वजह से भारतीय टीम बाकी दावेदारों से आगे बने हुए हैं।