भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत के शानदार रिकॉर्ड की वजह से कोई खास मानसिक फायदा मिलने की बढ़त को साफतौर पर नकारा है। उन्होंने साफ किया कि टीम पुराने रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रही है। दीप्ति के मुताबिक, भारत का पूरा ध्यान अपने खेल पर है और टीम हर मैच में प्रतिद्वंद्वी से एक कदम आगे रहने की कोशिश कर रही है।
भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार (5 सितंबर) को 18वीं बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इस प्रतिद्वंद्विता में भारत का पलड़ा काफी भारी रहा है। भारत ने अब तक खेले 17 मुकाबलों में से 14 में जीत दर्ज की है। पिछले बार यह दोनों टीमें महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने स्मृति मंधाना के 68 रन और दीप्ति शर्मा के पांच विकेट की बदौलत 64 रन से जीत हासिल की थी।
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीप्ति ने पत्रकारों से कहा, "देखिए, ऐसा कोई फायदा नहीं है। बात बस इतनी है कि हमने उनके खिलाफ जो भी मैच जीते हैं - चाहे वह एशिया कप हो या कोई और मैच - हम हमेशा उनसे एक कदम आगे रहे हैं, बस यही बात है। हम बस यही चाहते हैं कि एक टीम के तौर पर उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलें।"