वेस्टइंडीज पर गिरी ICC की गाज, WTC पॉइंट्स टेबल में कटे 2 अंक और खिलाड़ियों पर भी लगा जुर्माना (Image Source: Google)
ICC Penalises West Indies: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने के बावजूद वेस्टइंडीज को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। आईसीसी ने टीम पर कार्रवाई करते हुए दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक काट दिए हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (7 जुलाई) को ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इस मैच के ड्रॉ होने के बाद वेस्टइंडीज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के चार अहम अंक मिले थे, लेकिन एक दिन बाद आईसीसी ने टीम को बड़ा झटका दे दिया।
बुधवार (8 जुलाई) को आईसीसी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि वेस्टइंडीज टीम निर्धारित समय के अनुसार दो ओवर कम फेंक पाई थी। इसी वजह से टीम पर स्लो ओवर रेट का दोषी मानते हुए दो WTC अंक काट दिए गए।