अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेटरों की रैंकिंग जारी की। गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।
बांग्लादेश के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज में मिचेल स्टार्क ने 12 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। इसी प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में स्टार्क ने 2 स्थान की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया है। जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ भारत की 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है। वह एक स्थान नीचे खिसक कर दूसरे नंबर पर चले गए हैं।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह चौथे स्थान पर आ गए हैं।