आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के 15वें मैच में इंडिया ने मुशीर खान (Musheer Khan), कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) और नमन तिवारी (Naman Tiwari) के शानदार प्रदर्शनों की मदद से आयरलैंड को 201 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इंडिया के ये इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मैच में दूसरी जीत है। मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन में खेले गए 15वें मैच में आयरलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
इंडिया की अंडर 19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 301 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुशीर खान ने बनाये। उन्होंने 106 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 118 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान उदय सहारन ने 84 गेंद में 5 चौको की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मुशीर और उदय ने तीसरे विकेट के लिए 156 (151) रन की साझेदारी की। अर्शिन कुलकर्णी ने 55 गेंद में 3 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट ओलिवर रिले को मिले। 2 विकेट जॉन मैकनेली ने चटकाए। फिन ल्यूटन एक विकेट लेने में सफल रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की अंडर 19 टीम 29.4 ओवर में 100 के स्कोर पर लुढ़क गयी। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेनियल फोर्किन ने बनाये। उन्होंने 40 गेंद में 4 चौके की मदद से 27* रन की पारी खेली। ओलिवर राइली ने 26 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन का योगदान दिया। फोर्किन और राइली ने नौवें विकेट के लिए 39 (55) रन जोड़े। रयान हंटर ने 24 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन बनाये। उनके अलावा जॉर्डन नील ने 19 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाये। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट नमन तिवारी ने हासिल करें। सौम्य पांडे 3 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। धनुष गौड़ा, मुरुगन अभिषेक और कप्तान सहारन ने एक-एक विकेट लिया।